विश्व

नेपाल: लापता विमान का सुराग लगा, मुस्टांग में मिला मलबा, 4 भारतीयों सहित 22 लोग थे सवार

jantaserishta.com
29 May 2022 4:23 PM IST
नेपाल: लापता विमान का सुराग लगा, मुस्टांग में मिला मलबा, 4 भारतीयों सहित 22 लोग थे सवार
x

नई दिल्ली: नेपाल में पोखरा से जोमसोम जा रहा यात्री विमान दुर्घटना का शिकार हो गया है. इस विमान में क्रू मेंबर समेत 22 लोग सवार थे, जिसमें चार भारतीय भी शामिल थे. एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना था कि सुबह 10.07 बजे से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया था. शाम करीब चार बजे विमान का मलबा मिल गया. त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ ने कहा कि घटनास्थल पर जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि नेपाली सेना जमीन और हवाई मार्ग से घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है.

इससे पहले जोमसोम एयरपोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोलर ने कहा था कि घासा में एक तेज धमाके की रिपोर्ट सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है. धमाके वाले इलाके में तलाशी के लिए हेलिकॉप्टर भेजा गया था. ये भी बताया गया कि धमाके वाले जगह ही आखिरी बार विमान से संपर्क हुआ था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story