नेपाल ब्रेकिंग: लापता विमान की तलाश में लगाया गया सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर, 4 भारतीय भी थे सवार

फाइल फोटो
नई दिल्ली: नेपाल की तारा एयरलाइन (Tara Air 9 NAET) का प्लेन लापता हो गया है, जिसमें 4 भारतीयों सहित 22 लोग सवार थे. नेपाल की एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक प्लेन में 22 यात्री सवार थे, जो पोखरा से जोमसोम के लिए सुबह 9:55 बजे निकले थे. प्लेन का अचानक से अधिकारियों के साथ संपर्क टूट गया. एयरपोर्ट के अधिकारियों (Airport Officials) ने बताया कि विमान से संपर्क नहीं हो पा रहा है. हालांकि प्लेन का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं. वहीं, काठमांडू (Kathmandu) में भारतीय दूतावास ने एक लापता विमान के संबंध में एक आपातकालीन हॉटलाइन नंबर, +977-9851107021 जारी किया है. दूतावास ने ट्वीट करते हुए लिखा, "दूतावास उनके परिवार के संपर्क में है."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





