विश्व

जंगल में लगी विनाशकारी आग, 400 लोग लापता

jantaserishta.com
26 Aug 2023 9:37 AM IST
जंगल में लगी विनाशकारी आग, 400 लोग लापता
x
होनोलूलू: हवाई के माउई द्वीप में विनाशकारी जंगल की आग के कारण लगभग 400 लोग लापता हैं। 8 अगस्त को आग भड़कने के बाद कम से कम 115 लोगों की जान चली गई है। माउई काउंटी के हवाले से सीएनएन ने कहा कि एफबीआई द्वारा लापता लोगाें की तैयार की गई सूची में 388 नाम शामिल हैं। इन लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस प्रमुख जॉन पेलेटियर ने एक बयान में कहा, "हम नामों की यह सूची जारी कर रहे हैं, क्योंकि इससे जांच में मदद मिलेगी।" हवाई सरकार के जोश ग्रीन ने गुरुवार को कहा था कि एफबीआई लापता लोगों का पता लगाने के लिए एजेंसियों के साथ काम कर रही है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, आाठ अगस्त को माउई द्वीप में हवा के झोंकों से आग की लपटें उठीं, इसके बाद लाहिना का ऐतिहासिक शहर खंडहर हो गया और पूरा व्यवसाय राख में बदल गया। माउई काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अ‍भियान जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story