विश्व

नेवी जहाज LIVE वीडियो, अचानक ब्रिज से जा टकराया, मचा हाहाकार

jantaserishta.com
18 May 2025 9:37 AM IST
नेवी जहाज LIVE वीडियो, अचानक ब्रिज से जा टकराया, मचा हाहाकार
x
देखें वीडियो.
वॉशिंगटन: मेक्सिकन नौसेना का जहाज शनिवार को न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया. हादसे में कई लोगों को घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. ये हादसा तब हुआ जब जहाज ईस्ट रिवर से गुजर रहा था. इसी दौरान जहाज का ऊपरी हिस्सा ब्रिज से टकरा गया. हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त जहाज में 277 लोग सवार थे.
न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के प्रेस डेस्क ने पुष्टि की कि हादसे की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. न्यूयॉर्क शहर के मेयर ने बताया कि मेक्सिकन नेवी का शिप न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया, जिसमें 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 गंभीर रूप से घायल हैं.
इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जहाज का ऊपरी हिस्सा, जिस पर मैक्सिको का हरा, सफेद और लाल रंग का विशाल झंडा लहरा रहा था, वो ब्रुकलिन ब्रिज से टकराकर नीचे गिर जाता है और रगड़ते हुए गुजराता है. इसके बाद जहाज नदी के किनारे की ओर बढ़ता है, जिसे देखकर किनारे पर मौजूद लोग भागने लगते हैं.
नौसेना ने बताया कि नौसेना और स्थानीय अधिकारी कर्मियों और सामग्री की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और सहायता प्रदान की जा रही है. नौसेना ने अपने बयान में कहा, 'नौसेना सचिव कर्मियों की सुरक्षा, संचालन में पारदर्शिता और मेक्सिकन नौसेना के भावी अधिकारियों के लिए बेहतरीन ट्रेनिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है.'
'कुआउटेमोक' एक प्रशिक्षण जहाज है, जो मेक्सिकन नौसेना स्कूल में क्लासेज के बाद कैडेट्स की ट्रेनिंग को पूरा करने के लिए समुद्री यात्रा पर रवाना होता है. नौसेना के अनुसार, इस साल ये शिप 6 अप्रैल को मेक्सिको के पैसिफिक कोस्ट पर स्थित अकापुल्को बंदरगाह से 277 लोगों के साथ रवाना हुआ था.
बता दें कि इस जहाज का 15 देशों के 22 बंदरगाहों पर रुकने का कार्यक्रम था, जिनमें किंग्सटन (जमैका), हवाना (क्यूबा), कोजुमेल (मैक्सिको) और न्यूयॉर्क शामिल थे. इसके अलावा, यह रेक्याविक (आइसलैंड), बोर्डो, सेंट मालो और डनकर्क (फ्रांस), और एबरडीन (स्कॉटलैंड) जैसे स्थानों पर भी जाने वाला था. कुल 254 दिनों की इस यात्रा में 170 दिन समुद्र में और 84 दिन बंदरगाहों पर बिताने की योजना थी. वहीं, हादसे के बाद स्थानीय और मेक्सिकन अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story