विश्व

नवालनी मामला : अमेरिका में 7 रूसी अधिकारियों पर लगाई पाबंदी

Neha Dani
4 March 2021 2:33 AM GMT
नवालनी मामला : अमेरिका में 7 रूसी अधिकारियों पर लगाई पाबंदी
x
संदेश यह है कि मॉस्को में कानून के शासन पर हमले के युग का अंत हो चुका है।

रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवालनी को नर्व एजेंट (जहर) देकर हत्या की कोशिश करने के मामले में रूस के सात अधिकारियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। बाइडन प्रशासन द्वारा रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के सहयोगियों पर रोक लगाने का यह पहला मामला है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिका के खुफिया विभाग के लोगों का यह आकलन है कि रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने विपक्ष के नेता को 20 अगस्त 2020 को नर्व एजेंट दिया था।
उन्होंने कहा, किसी भी तरह के रासायनिक हथियार का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रतिबद्धताओं और सभ्य आचरण के नियमों का सीधा उल्लंघन है और हमारी आज की कार्रवाई कई श्रेणियों पर है।
उन्होंने कहा, हम जैविक और रासायिक हथियार अधिनियम को ईमानदारी के साथ लागू करने की दिशा में अमेरिकी संसद के साथ मिल कर काम कर रहे हैं। रूस के सात वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध की घोषणा करते हुए साकी ने कहा, हम नवालनी को बिना किसी शर्त के तत्काल रिहा करने की हमारी मांग दोहराते हैं।
दुनिया को स्पष्ट संदेश
अमेरिकी निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) में स्पीकर नैंसी पेलोसी ने इन प्रतिबंधों को लेकर कहा है कि इस प्रकार का कदम उठाकर राष्ट्रपति बाइडन ने रूस और पूरी दुनिया को कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा, संदेश यह है कि मॉस्को में कानून के शासन पर हमले के युग का अंत हो चुका है।


Next Story