
x
विनियस: निवर्तमान राष्ट्रपति गितानस नौसेदा रविवार को हुए चुनाव में इंग्रिडा सिमोनीटे को हराकर एक बार फिर लिथुआनिया के राष्ट्रपति चुने गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने देश के चुनाव आयोग के हवाले से बताया है कि नौसेदा को 74.43 प्रतिशत मत मिले, वहीं सिमोनीटे 24.06 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
नौसेदा ने विनियस में बाल्टिक न्यूज सर्विस (बीएनएस) से कहा, "लिथुआनिया के लोगों ने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं उनके विश्वास को संजोकर रखूंगा।" अपनी इस जीत के साथ नौसेदा एक बार फिर पांच साल तक लिथुआनिया के राष्ट्रपति बने रहेंगे।
बीएनएस ने बताया कि वर्तमान प्रधानमंत्री सिमोनीटे ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और नौसेदा को उनकी जीत पर बधाई दी है। इसके पहले 12 मई को हुए चुनाव में पहले दौर में किसी भी उम्मीदवार को आधे से अधिक मत नहीं मिला था। इसके बाद दोबारा मतदान कराया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





