विश्व

नाटो प्रमुख ने सदस्य देशों से रक्षा बजट बढ़ाने का किया आग्रह

jantaserishta.com
16 Feb 2023 9:12 AM IST
नाटो प्रमुख ने सदस्य देशों से रक्षा बजट बढ़ाने का किया आग्रह
x
ब्रसेल्स (आईएएनएस)| उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों को अगले साल तक अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का कम से कम 2 प्रतिशत रक्षा पर खर्च बढ़ाना चाहिए। यह बात गठबंधन के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वह यहां नाटो के रक्षा मंत्रियों की सुरक्षा के प्रमुख मुद्दों के समाधान के लिए यहां हुई बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, अधिक देश अब अपने सकल घरेलू उत्पाद का कम से कम दो प्रतिशत रक्षा पर खर्च कर रहे हैं। 2022 यूरोपीय सहयोगियों और कनाडा द्वारा रक्षा खर्च में वृद्धि का लगातार आठवां वर्ष था। 350 बिलियन डॉलर के अतिरिक्त निवेश के साथ, यह प्रवृत्ति इस वर्ष भी जारी रहने की उम्मीद है। लेकिन और अधिक किए जाने की जरूरत है।
नाटो सहयोगी 2014 में 2024 तक रक्षा पर अपने सकल घरेलू उत्पाद का 2 प्रतिशत खर्च करने की ओर बढ़ने पर सहमत हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि मंत्रियों ने नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइनों में तोड़फोड़ के बाद समुद्र के नीचे के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर भी चर्चा की।
उन्होंने नाटो मुख्यालय के भीतर एक क्रिटिकल अंडरसी इंफ्रास्ट्रक्च र कोऑर्डिनेशन सेल की स्थापना की घोषणा की।
अमेरिकी खोजी पत्रकार सीमोर हर्श ने हाल के दिनों में आरोप लगाया था कि बाल्टिक ऑपरेशंस 2022 नाटो समुद्री अभ्यास के दौरान अमेरिकी नौसेना के गोताखोरों ने पाइपलाइनों के नीचे विस्फोट किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story