विश्व

'देशहित से समझौता नहीं होगा', Trump के tariff पर सरकार की पहली प्रतिक्रिया

Harrison
30 July 2025 9:52 PM IST
देशहित से समझौता नहीं होगा, Trump के tariff पर सरकार की पहली प्रतिक्रिया
x
National राष्ट्रीय : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद भारत सरकार ने कहा है कि वह किसानों उद्यमियों और एमएसएमई के हितों की रक्षा को प्राथमिकता देगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के निहितार्थों का अध्ययन कर रही है और द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इस पर भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सरकार ने एक बयान में कहा कि सरकार किसानों, उद्यमियों और एमएसएमई को ज्यादा महत्व देगी।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, "सरकार ने द्विपक्षीय व्यापार पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर ध्यान दिया है। सरकार इसके निहितार्थों का अध्ययन कर रही है।"
'द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए भारत प्रतिबद्ध'
मंत्रालय ने आगे कहा, "भारत और अमेरिका पिछले कुछ महीनों से एक निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए बातचीत कर रहे हैं। हम इस उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्ध हैं। सरकार अपने किसानों, उद्यमियों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के कल्याण की रक्षा और संवर्धन को सर्वोच्च महत्व देती है।"
Next Story