विश्व

साउथ कोरिया में राष्ट्रीय त्योहार का जश्न

jantaserishta.com
7 Oct 2025 5:02 PM IST
साउथ कोरिया में राष्ट्रीय त्योहार का जश्न
x
सोल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यांग ने मंगलवार को लोगों के जीवन में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराई। यह बात उन्होंने देश में चुसेओक अवकाश मनाए जाने के एक दिन बाद कही। चुसेओक दक्षिण कोरिया में मनाया जाने वाला एक त्योहार है। इसे राष्ट्रीय अवकाश भी कहा जाता है।
राष्ट्रपति ली जे म्यांग ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं फिर से वादा करता हूं कि मैं लोगों के वर्तमान और उनके जीवन के भविष्य का और ध्यान रखूंगा।" इस पोस्ट में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली ने पारंपरिक कोरियाई पोशाक में अपनी और प्रथम महिला किम ही क्यूंग की तस्वीरें शेयर कीं।
योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह ऐसे प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे, भले ही इसके लिए महत्वपूर्ण चीजों को दांव पर लगाना पड़े। कोरियाई राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका इस समय टैरिफ को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
जेटीबीसी के कुकिंग शो 'प्लीज टेक केयर ऑफ माई रेफ्रिजरेटर' में कोरियाई राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए थे। वहीं, मुख्य विपक्षी दल पीपुल्स पावर पार्टी ने शो में उनके प्रदर्शन की आलोचना की थी। राष्ट्रपति ली और उनकी पत्नी से जुड़े एपिसोड की रिकॉर्डिंग पिछले महीने के अंत में हुई थी। शो की शूटिंग तब हुई थी, जब सरकारी डेटा सेंटर में बैटरी विस्फोट के कारण आग लगी थी, जिसे लगभग 22 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका। आग लगने की वजह से ऑनलाइन सरकारी सेवाएं ठप हो गई थीं।
4 अक्टूबर को, राष्ट्रपति म्यांग और प्रथम महिला किम क्यूंग ने चुसेओक छुट्टी के दूसरे दिन जनता को शुभकामनाएं दीं और लोगों के जीवन में सुधार के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसा समय है, जब हम पूरे साल के लिए समृद्धि की कामना करते हैं और एक उज्ज्वल भविष्य का सपना देखते हैं। हालांकि, लोगों की आजीविका वाली कठिनाइयां इतनी बड़ी हैं कि हम केवल खुशियां नहीं मना सकते।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story