विश्व
NASA के पर्सिवियरेंस रोवर ने की मंगल ग्रह पर की चहलकदमी, पहली बार सुनें लाल ग्रह से ड्राइविंग की आवाज
Rounak Dey
18 March 2021 5:38 AM GMT
x
इंजीनियर इसके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह की सतह पर चहलकदमी शुरू कर दी है। इसने पहली बार मंगल ग्रह पर ड्राइविंग करने का आडियो भेजा है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को इसका एक 16 मिनट का ऑडियो जारी किया। इसमें मंगल की सतह पर रोवर के पहियों के चलने की स्पष्ट आवाज सुनाई दे रही है। बता दें कि मंगल ग्रह पर भेजा गया सबसे बड़े, सबसे उन्नत रोवर पर्सिवियरेंस 18 फरवरी को लैंड किया था। 2.7 अरब डॉलर के इस मिशन का प्राथमिक मकसद इस बात का सबूत जुटाना है कि करीब तीन अरब साल पहले शायद मंगल ग्रह पर सूक्ष्म जीव पनपें हों, जब यह ग्रह ज्यादा गर्म, नम औऱ संभवत: जीवन के ज्यादा अनुकूल थी।
हालांकि, रोवर की यह आवाज काफी अच्छी नहीं है। और बीच-बीच में चरचराहट की आवाज सुनाई देती है। रोवर टीम के एक इंजीनियर डेव ग्रुएल ने नासा के एक लिखित बयान में कहा कि अगर मैंने अपनी कार चलाते हुए इन आवाज़ों को सुना,तो मैं इसे टो कराऊंगा। लेकिन अगर आप विचार करें कि आप क्या सुन रहे हैं और इसे कहां रिकॉर्ड किया गया है, तो आपको इसका सही मतलब समझ में आता है।
रोवर दो माइक्रोफोन हैं। एक ने पहले से ही हवा और रॉक-ज़ैपिंग लेजर की आवाज़ रिकॉर्ड कर लिया है, दूसरे को लैंडिंग की आवाज रिकॉर्ड करना था। नासा के अनुसार,दूसरे माइक ने रोवर के मंगल पर पहुंचने की कोई आवाज़ रिकॉर्ड नहीं किया, लेकिन 4 मार्च को पहले टेस्ट ड्राईव को रिकॉर्ड करने में कामयाब रहा। ड्राइविंग ऑडियो में खरोंच की आवाज सुनाई दे रही है। इंजीनियर इसके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
Next Story