विश्व

NASA के Perseverance Rover ने मंगल पर खो दिया 'दोस्त', अब साथ छोड़ कर चला गया

Rounak Dey
23 April 2023 10:29 AM IST
NASA के Perseverance Rover ने मंगल पर खो दिया दोस्त, अब साथ छोड़ कर चला गया
x
रोवर में 7 फीट लम्बी एक रोबोटिक बांह लगी है। इसमें 19 कैमरा लगे हैं, 2 माइक्रोफोन हैं और कई तरह के और भी टूल हैं जो इसे इसके सफर में काम आने वाले हैं।
NASA का पर्सेवरेंस रोवर लगभग 2 साल से मंगल की सतह पर भ्रमण कर रहा है। अपने सफर में इस रोवर ने मंगल की कई अद्भुत तस्वीरें वहां से खींचकर भेजी हैं, और इसके अलावा कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी वहां से जुटाई हैं। रोवर के साथ चट्टान का एक टुकड़ा भी मौजूद था, जिसे लेकर यह पिछले 1 साल से अपने सफर पर था। लेकिन अब खबर मिली है कि रोवर ने उस पत्थर को अब खो दिया है। रोवर के कैमरा को मॉनिटर करने वाली टीम ने इसकी जानकारी दी है।




नासा के पर्सेवरेंस रोवर ने कथित तौर पर उस पत्थर को खो दिया है, जिसे लेकर पिछले 1 साल से घूम रहा था। रोवर पर लगे सुपरकैम (SuperCam) के इंचार्ज डॉक्टर ग्वेनइल कैरावाका ने बताया है कि रोवर द्वारा भेजी गई हालिया तस्वीर में पता चलता है कि उसने अपने 'साथी' पत्थर को खो दिया है। एक ट्वीट में कैरावाका ने कहा, "पर्सेवरेंस ने अपने पत्थर दोस्त को खोद दिया।"
सबसे पहले इस पत्थर को फरवरी 2022 में देखा गया था। यह रोवर के बाएं पहिए में अपनी जगह बनाए हुए था। यह काफी समय तक रोवर पर रहा। यूं तो पर्सेवरेंस रोवर को मंगल की सतह से 30 चट्टानी सैंपल इकट्ठा करने हैं, इसके अलावा वहां की मिट्टी के सैंपल भी लेकर आएगा। उम्मीद है कि 2030 में यह इन सैंपलों को लेकर धरती पर लौटेगा और तब इनकी लैब जांच शुरू होगी।
NASA के इस रोवर के बारे में बताया जाता है कि यह एक एसयूवी के साइज का है। इसका वजन 1 टन के लगभग है। रोवर में 7 फीट लम्बी एक रोबोटिक बांह लगी है। इसमें 19 कैमरा लगे हैं, 2 माइक्रोफोन हैं और कई तरह के और भी टूल हैं जो इसे इसके सफर में काम आने वाले हैं।

Next Story