विश्व

NASA की ऐतिहासिक छलांग.. मंगल की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा Perseverance Rover

Neha Dani
19 Feb 2021 2:35 AM GMT
NASA की ऐतिहासिक छलांग.. मंगल की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा Perseverance Rover
x
25 मिनट पर Perseverance रोवर ने मंगल की सतह को स्पर्श किया।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा(NASA)का Perseverance रोवर(Perseverance Rover) शुक्रवार को मंगल(Mars) ग्रह की सतह पर उतरा। भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 2 बजकर 25 मिनट पर नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर लैंड किया। नासा ने इसके बाद लाल ग्रह से रोवर की पहली तस्वीरें भी जारी की हैं।

7 महीने पहले इस खास रोवर ने धरती से टेकऑफ किया था। गुरुवार-शुक्रवार की रात भारतीय समयानुसार रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर Perseverance रोवर ने मंगल की सतह को स्पर्श किया। रोवर के लाल ग्रह की सतह पर पहुंचने के तुरंत बाद नासा ने वह पहली तस्वीर भी जारी कर दी, जिसे मंगल ग्रह के रहस्यों के उद्घाटन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि कहा जा रहा है।




NASA ने अपने ट्विटर हैंडल पर मंगल ग्रह पर पहुंचे रोवर की तस्वीर जारी की। इसके साथ उसने बेहद सुंदर-सा कैप्शन भी दिया, जिसमें Perseverance की ओर से लिखा गया है- 'हेलो दुनिया, मेरे अपने घर से मेरा पहला लुक।'
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने रोवर के दूसरी साइड से भी एक तस्वीर साझा की है। मंगल के जेजेरो क्रेटर पर उतरे इस रोवर की मदद से मंगल ग्रह के तमाम रहस्यों से पर्दा उठाने की उम्मीद की जा रही है। इस मिशन में नासा का Perseverance रोवर लाल ग्रह पर प्राचीन जीवन के संकेत तलाशने की कोशिश करेगा।


Next Story