विश्व

NASA Mars Mission: नासा का हेलीकॉप्टर Ingenuity हुआ पूरी तरह तैयार, आज भरेगा मंगल ग्रह पर ऐतिहासिक उड़ान

jantaserishta.com
19 April 2021 10:10 AM IST
NASA Mars Mission: नासा का हेलीकॉप्टर Ingenuity हुआ पूरी तरह तैयार, आज भरेगा मंगल ग्रह पर ऐतिहासिक उड़ान
x

नई दिल्ली: मंगल ग्रह (Mars) पर जीवन के प्रमाण की खोज में जुटा नासा (NASA) के हेलीकॉप्टर ने लाल ग्रह की भीषण सर्दी को झेल कर अब नई चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है. दरअसल Ingenuity कुछ तकनीकी दिक्‍कतों का सामना कर रहा था. लेकिन अब ये उड़ने को पूरी तरह तैयार हो गया है. नासा के अनुसार, अगर सबकुछ योजना के मुताबिक चला तो हेलीकॉप्टर Ingenuity सोमवार को ऐतिहासिक उड़ान (NASA Mars Mission) भर सकता है.

गौरतलब है कि पृथ्‍वी के बाहर किसी भी दूसरे ग्रह पर पहली बार कोई हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा. और यही वजह है कि पूरी दुनिया की निगाह नासा के इस चमत्कार पर टिकी हुई है. दूसरी तरफ नासा के वैज्ञानिक भी इस मिशन को लेकर बेहद उत्साहित हैं. साथ ही, लाल ग्रह के हर स्थिति पर ये वैज्ञानिक पैनी नजर भी बनाए रखे हैं.


वहीं, नासा का कहना है कि रोवर के विपरीत हेलिकॉप्‍टर के उड़ने की तस्‍वीरों या वीडियो को तत्‍काल नहीं देखा जा सकता है. ऐसे में ये पता चलना मुश्किल है कि यह मिशन सफल रहा या नहीं. नासा के मुताबिक, कैलिफोर्निया स्थित नासा की टीम को सोमवार को इसका पहला डेटा मिलेगा. नासा के वेबसाइट पर इस उड़ान का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा.


अब तक मिली जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्‍टर Ingenuity ने रैपिड स्पिन टेस्‍ट को पास कर लिया है. अब इस हेलिकॉप्‍टर को खुद से मंगल ग्रह के वातावरण में उड़ान भरनी होगी. Ingenuity की हालत एकदम सही है और इसकी ऊर्जा-संचार प्रणाली सही से काम कर रही हैं. गौरतलब है कि NASA ने कहा था कि अगर हेलिकॉप्टर टेक ऑफ और कुछ दूर भी घूमने में सफल रहा तो ये मिशन 90% सफल रहेगा.
रोटरक्राफ्ट है जरूरी
मंगल पर संभावनाएं तलाश रहे नासा को रोटरक्राफ्ट की बेहद जरूरत है क्योंकि वहां की सतह बेहद ऊबड़-खाबड़ है. और ऐसी स्थिति में नासा का ऑर्बिटर एक सतह को ही देख सकता है. रोवर के लिए लाल ग्रह की हर सतह तक जाना मुमकिन नहीं. ऐसे में रोटरक्राफ्ट उड़ कर मुश्किल जगहों पर जाएगा और हाई-डेफिनेशन तस्वीरें एकत्रित करेगा.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story