विश्व

NASA: जल्द ही खुल सकते हैं मंगल ग्रह के कई राज, रोवर ने लिया चट्टान का पहला नमूना

Rounak Dey
7 Sept 2021 10:54 AM IST
NASA: जल्द ही खुल सकते हैं मंगल ग्रह के कई राज, रोवर ने लिया चट्टान का पहला नमूना
x
हमारी टीम द्वारा किए गए अविश्वसनीय खोज को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।।

नेशनल एरोनाटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) को मंगल ग्रह पर बड़ी कामयाबी मिली है। नासा के Perseverance रोवर ने मंगल ग्रह की चट्टान के पहले नमूने को इकट्ठा कर लिया है। Perseverance रोवर ने सोमवार को Jezero नाम के क्रेटर से पेंसिल की चौड़ाई के बरारबर का सैंपल ले लिया है। चट्टान के नमूने को एयरटाइट टाइटेनियम ट्यूब में रखा गया है।

दक्षिणी कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) ने इसे ऐतिहासिक बताया है। नमूने को पृथ्वी पर वापस लाने और इसपर अध्ययन के लिए नासा और ईएसए (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी) निकट भविष्य में मिशनों की एक श्रृंखला की योजना बना रहे हैं। बता दें कि पहली बार किसी दूसरे ग्राह से नमूनों को पृथ्वी पर लाया जाएगा।
नासा ने चट्टान के टुकड़े की फोटो के साथ ट्वीट किया, 'यह आधिकारिक है: मैंने किसी अन्य ग्रह पर ड्रिल कर चट्टान के पहले नमूने को इकट्ठा कर लिया है। पृथ्वी पर नमूने को वापस लाने की तैयारी हो रही है। यह अपने आप में बेहद अनोखा है।


नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा, कि नासा के पास महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने और फिर उन्हें पूरा करने का लंबा इतिहास रहा है, जो खोज और नवाचार के लिए हमारे देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और मैं हमारी टीम द्वारा किए गए अविश्वसनीय खोज को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।।


Next Story