विश्व

नासा ने तीसरी बार किया ड्रेस रिहर्सल, हाइड्रोजन रिसाव की वजह से फेल हुआ रिहर्सल

jantaserishta.com
16 April 2022 6:26 AM IST
नासा ने तीसरी बार किया ड्रेस रिहर्सल, हाइड्रोजन रिसाव की वजह से फेल हुआ रिहर्सल
x

नई दिल्ली: 'नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) का विशाल SLS रॉकेट को चंद्रमा पर भेजने के लिए किया जाने वाला उलटी गिनती परीक्षण यानी ड्रेस रिहर्सल हाइड्रोजन रिसाव के कारण गुरुवार को विफल हो गया.

नासा ने तीसरी बार किया ड्रेस रिहर्सल
प्रक्षेपण दल के ईंधन भरना शुरू करते ही रिसाव होने की बात सामने आई. यह तीसरा मौका था, जब नासा ने पूर्ण परीक्षण (ड्रेस रिहर्सल) करने का प्रयास किया. यह चंद्रमा के लिए एक परीक्षण उड़ान भेजने से पहले का एक आवश्यक कदम है.
हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को लोड कर रही थी टीम
इस बार, प्रक्षेपण दल 30-मंजिला स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट के मुख्य चरण में कुछ सुपर-कोल्ड लिक्विड हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को लोड करने में आंशिक रूप से कामयाब रहा. अधिकारियों ने बताया कि तरल हाइड्रोजन बेहद खतरनाक होता है. परीक्षण से पहले रिसाव संबंधी जांच की गई थी.
SLS रॉकेट को जून में लॉन्च करने की योजना बना रहा है नासा
उल्टी गिनती परीक्षण के पहले दो प्रयास भी विफल रहे थे. अधिकारियों ने ट्विटर पर बताया कि वे अपने अगले कदमों का आंकलन कर रहे हैं. नासा 322 फुट यानी 98 मीटर के SLS रॉकेट को जून में प्रक्षेपित करने की योजना बना रहा है. इसे चार से छह सप्ताह के मिशन पर चंद्रमा के चक्कर लगाने के लिए भेजा जाएगा. दूसरी परीक्षण उड़ान में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा जाएगा, जिसके 2024 में जाने की उम्मीद है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story