विश्व

NASA के अंतरिक्ष यात्री मार्क वैंडे हे 355 दिन तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर वापस लौटे, देखें VIDEO

Rounak Dey
30 March 2022 8:04 AM GMT
NASA के अंतरिक्ष यात्री मार्क वैंडे हे 355 दिन तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर वापस लौटे, देखें VIDEO
x
इंजीनियर डबरोव और स्टेशन कमांडर एंटोन श्काप्लेरोव सोयुज भी पृथ्वी पर वापस लौटेंगे।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका ने कई पाबंदियां लगाई है। लेकिन इस बीच अतंरिक्ष से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें नासा के अंतरिक्ष यात्री और रूसी अंतरिक्ष यात्री एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, नासा (NASA) के अंतरिक्ष यात्री मार्क वैंडे हे 355 दिन तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर वापस लौट रहे हैं। नासा का कहना है कि यूक्रेन में युद्ध को लेकर तनाव आईएसएस संचालन को प्रभावित नहीं कर रहा है।



बता दें कि अंतरिक्ष यात्री मार्क वैंडे हे के अलावा फ्लाइट इंजीनियर डबरोव और स्टेशन कमांडर एंटोन श्काप्लेरोव सोयुज भी पृथ्वी पर वापस लौटेंगे।

Next Story