विश्व

महिला नौरा समेत दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम भी घोषित...जानिए कौन है शामिल

Rounak Dey
11 April 2021 9:00 AM IST
महिला नौरा समेत दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम भी घोषित...जानिए कौन है शामिल
x
वह 2024 तक चांद पर मानवरहित विमान भेजना चाहता है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए शनिवार को दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की है। इनमें एक महिला नौरा अल मतरोशी भी शामिल हैं जो देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी।

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम ने इन दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा ट्विटर पर की। दूसरे अंतरिक्ष यात्री का नाम मोहम्मद अल मुल्ला है।
इन दोनों का चयन यूएई में 4,000 से अधिक आवेदकों में से किया गया। वर्ष 2019 में हज्जा अल मंसूरी अंतरिक्ष में जाने वाले यूएई के पहले शख्स बने थे। वह आठ दिन के मिशन के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहे थे। यूएई की अंतरिक्ष संबंधी कई महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। वह 2024 तक चांद पर मानवरहित विमान भेजना चाहता है।


Next Story