विश्व

गिरफ्तार किए गए इटली के लिए पाकिस्तान के राजदूत नदीम रियाज, कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न का मामला

Subhi
16 May 2022 12:47 AM GMT
गिरफ्तार किए गए इटली के लिए पाकिस्तान के राजदूत नदीम रियाज, कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न का मामला
x
इटली के लिए पाकिस्तान के पूर्व राजदूत नदीम रियाज को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी साल 2018 में एक महिला अधिकारी का उत्पीड़न करने के आरोप में की गई है।

इटली के लिए पाकिस्तान के पूर्व राजदूत नदीम रियाज को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी साल 2018 में एक महिला अधिकारी का उत्पीड़न करने के आरोप में की गई है। उत्पीड़न के आरोप सिद्ध होने के बाद उत्पीड़न के खिलाफ सुरक्षा के लिए संघीय लोकपाल कश्मला तारिक ने इटली में पाकिस्तानी दूतावास के मिशन के अध्यक्ष को पद से हटाने का फैसला लिया है।

नदीम रियाज पर वाणिज्य मंत्रालय में ग्रेड 20 अधिकारी सायरा इमदाद अली ने कार्यस्थल पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। लोकपाल ने नदीम को पद से हटाने के साथ 50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि शिकायकर्ता को हरजाने के तौर पर दी जाएगी। लोकपाल ने नदीम रियाज को निकालने के फैसले की एक प्रति सात दिन के अंतर विदेश मंत्रालय को भेज दी जाए।


Next Story