विश्व
3000 साल से रहस्य बनी हुई है तूतेनखामेन की ममी, 10 साल में बन गया था मिस्र का राजा
Rounak Dey
16 Feb 2021 4:56 PM IST

x
तूतेनखामेन 3000 साल पहले मिस्र का राजा हुआ करता था। माना जाता है
आज से ठीक 99 साल पहले यानी 16 फरवरी, 1922 को मिस्र के रहस्यमयी राजा तूतेनखामेन या तुनेनखामेन की कब्र का दरवाजा खोला गया था। तूतेनखामेन 3000 साल पहले मिस्र का राजा हुआ करता था। माना जाता है कि वो महज 10 साल की उम्र में राजा बन गया था और 19 साल की उम्र में उसकी मौत हो गई थी। मरने के बाद उसे ममी बनाकर कब्र में दफन किया गया था। ऐसी कहानियां भी प्रचलित रही हैं कि तूतेनखामेन की कब्र में एक बड़ा खजाना भी छुपाया गया था। कहते हैं, जिसने भी इस खजाने को लूटने की कोशिश की, उसे दर्दनाक मौत मिली। तूतेनखामेन पर हॉलीवुड 'ममी' नाम से फिल्म सीरिज भी बना चुका है। इसमें तूतेनखामेन की कहानी और खजाने क रहस्य के बारे में बताया गया है।
मिस्र की मिनिस्ट्री ऑफ ऑर्कियोलॉजी ने 2 साल पहले तूतेनखामेन की कब्र को लेकर कई खुलासे किए थे। तूतेनखामेन का महल मिस्र में जिस जगह पर है, उसे वैली ऑफ द किंग्स कहते हैं। चूंकि तूतेनखामेन की मौत कम उम्र में हो गई थी, इसलिए उसका कोई उत्तराधिकारी भी सामने नहीं आ सका। तूतेनखामने की कब्र वही हैं, जहां उसका महल था।
तूतेनखामने की कब्र को रेनोवेट किया गया है। उसे ठीक वैसा ही बनाने की कोशिश की गई है, जैसा कि 3000 साल पहले था। कब्र की दीवारों पर ब्राउन गड्ढे भी रहस्य बने हुए हैं। माना जा रहा है कि जब किसी ने यहां की कब्र खोलने की कोशिश की, उसे खौफनाक मौत मिली। कहते यह भी हैं कि इन लोगों की मौत दीवार पर सिर पटकने से हुई, जिससे ये गड्ढे बने। कुछ सबूत इन गड्ढों की वजह जीवाणु होना बताते हैं।
Next Story





