विश्व

पानी के अंदर देखा गया रहस्यमय छेद, वैज्ञानिक तक चौंक गए

jantaserishta.com
28 July 2022 12:54 PM IST
पानी के अंदर देखा गया रहस्यमय छेद, वैज्ञानिक तक चौंक गए
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: समुद्री तल से करीब 2.73 किलोमीटर की गहराई पर पानी के अंदर कुछ रहस्यमय छेद मिले हैं. इसे देखकर वेज्ञानिक भी हैरान हैं. यह सूराखें अटलांटिक महासागर में मिले हैं. इसके कई फोटो भी सामने आए हैं.

आमतौर पर समुद्री सतह समतल और रेतीले होते हैं. लेकिन वैज्ञानिकों को सतह पर कई छोटे-छोटे छेद दिखे. वह साफ-सुथरे और सीधी लाइन में थे. इन छेदों के बारे में वैज्ञानिक एक्सप्लेन नहीं कर पा रहे हैं.
नेशनल ओसिएनिक एंड एटमोस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (National Oceanic and Atmospheric Administration- NOAA) को समुद्र के अंदर यह छेद एक पायलट प्रोजेक्ट के दौरान मिला. गोताखोरों के क्रू ने कहा कि इस छेद को देखकर लगता है कि इसे किसी इंसान ने बनाया है. लेकिन वे लोग वहां कैसे पहुंचे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
दरअसल, गोताखोर मिड-अटलांटिक रिज की जांच कर रहे थे. समुद्र का यह हिस्सा अनएक्सप्लोरड है. बताया जाता है कि समुद्र के इस हिस्से में पानी के अंदर बड़े-बड़े पहाड़ हैं. NOAA ने बताया- हम लोगों ने समुद्री सतह पर सूराखों के सबलिनियर सेट्स को नोटिस किया है. इस इलाके में पहले भी इस तरह के सूराख देखे गए थे, लेकिन ये यहां कैसे आएं इसकी कोई जानकारी नहीं है.
यह खोज 23 जुलाई को की गई थी. जब गोताखोर Azores के नॉर्थ में मौजूद एक अंडरवाटर वोल्केनो के पास पहुंचे. यह समुद्री तल से करीब 2.7 किलोमीटर अंदर था. गोताखोर वहां अपने साथ कैमरा भी ले गए थे, जिससे कि वह अपनी खोजों को रिकॉर्ड कर सकें.
बता दें कि मिड-अटलांटिक रेंज करीब 16,000 किलोमीटर के एरिया में फैला है. यह दुनिया का सबसे लंबा माउंटेन रेंज है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story