विश्व

Myanmar: भ्रष्टाचार के मामले में आंग सान सू ची को 5 साल की सजा

Rounak Dey
27 April 2022 11:21 AM IST
Myanmar: भ्रष्टाचार के मामले में आंग सान सू ची को 5 साल की सजा
x
अब भ्रष्टाचार के कम से कम 10 और मामले लंबित हैं, जिनमें से प्रत्येक में अधिकतम 15 साल की जेल की सजा हो सकती है।

म्यांमार की अदालत ने आंग सान सू (Aung Aan Suu Kyi) के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुना दी है। अदालत ने आंग सान सू को मामले में दोषी ठहराया है। उन्हें अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई है। उनके मुकदमे की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया सेना ने फरवरी 2021 में आंग सान सू को सेना ने गिरफ्तार कर लिया था। उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने देश में हुए चुनाव में भारी गड़बड़ी कर जीत हासिल की थी।

दरअसल, 76 वर्षीय आंग सान सू के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। हिरासत में रहने के दौरान आंग सान सू के खिलाफ कई आरोप लगे। जिनमें अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भेजे गए उनकी पार्टी के पत्र पर सैन्य सरकार को मान्यता नहीं देने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा था।
आंग सान सू को जनवरी 2022 में अवैध रूप से वाकी-टाकी आयात करने और रखने एवं कोरोना प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के जुर्म में चार साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा सू पर आरोप है कि उन्होंने यांगून के पूर्व मुख्यमंत्री फ्यो मिन थीन से 11.4 किलोग्राम सोना और कुल $600,000 का नकद भुगतान स्वीकार किया था। जिसमें भी उन्हें सजा सुनाई गई है। फिलहाल सू ची के खिलाफ अब भ्रष्टाचार के कम से कम 10 और मामले लंबित हैं, जिनमें से प्रत्येक में अधिकतम 15 साल की जेल की सजा हो सकती है।


Next Story