विश्व

अपना नया शहर बसाने की योजना बना रहे मस्क

Rani Sahu
15 March 2023 12:44 PM IST
अपना नया शहर बसाने की योजना बना रहे मस्क
x
वाशिंगटन । दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति और टेस्ला के मालिक एलन मस्क अपना एक शहर बसाने की योजना बना रहे। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। मस्क और उनकी कंपनी से जुड़ी संस्थाएं एक ऐसा शहर बसाने के लिए टेक्सास में हजारों एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर रही है, जहां मस्क की कंपनी के कर्मचारी रहने और काम करने वाले हैं। ये संपत्तियां ऑस्टिन के पास कम से कम 3,500 एकड़ में खरीदी गई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क स्नेलब्रुक नाम का एक शहर बसाने की प्रक्रिया में हैं।
मस्क जहां शहर बसाने वाले हैं, वह इलाका बोरिंग और स्पेस-एक्स के निर्माणाधीन प्लांट के पास ही है। यह जगह टेक्सास में कोलोराडो नदी के किनारे है। यहां मस्क की कंपनियों के कर्मचारी रहने और पास में ही बने संयंत्रों में काम पर जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्लान 100 मकान बनाने का है जहां पूल और खुले खेल का मैदान नजदीक में ही बनाए जाएंगे।
मस्क की योजना अपने कर्मचारियों को सस्ते दाम में घर उपलब्ध कराने की है। ऐसा बताया जा रहा है कि मस्क एक और दो बेडरूम वाले घर को शुरुआत में लगभग 65,000 रुपये प्रति माह की कीमत में उपलब्ध कराना चाहते हैं। इसके लिए यह नियम भी है कि अगर कंपनी के कर्मचारी नौकरी छोड़ देते हैं या छंटनी होती है तब उन्हें 30 दिन के अंदर घर खाली करना होगा।
Next Story