विश्व

मर्डर! हनीमून पर महिला के साथ हुआ ये...मचा कोहराम

jantaserishta.com
22 July 2022 12:59 PM IST
मर्डर! हनीमून पर महिला के साथ हुआ ये...मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: हनीमून पर गई एक महिला फार्मासिस्ट को पीट-पीट कर मार डाला गया. वह एक लग्जरी होटल के बाथरूम में मृत पाई गईं. महिला की हत्या के पीछे उनके पति का ही हाथ बताया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, मर्डर के बाद महिला का पति वहां से एक बोट में सवार होकर फरार हो गया था. वह घटना स्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर एक आइलैंड पर छुपा हुआ था.

अमेरिका के मेम्फिस की रहनेवाली 39 साल की क्रिस्टे जिओन चेन की डेड बॉडी 9 जुलाई को मिली थी. वह फिजी के यसावा ग्रुप ऑफ आइलैंड्स पर मौजूद टर्टल आइलैंड रिजॉर्ट में ठहरी थीं. इस रिजॉर्ट का किराया करीब 3 लाख रुपए प्रति रात है.
डेली मेल को मिले चेन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनके शरीर पर कई गहरी चोटों के निशान थे. उनके सिर पर भी जोरदार अटैक के निशान मिले.
बता दें कि चेन ने 38 साल के ब्रैडली रॉबर्ट डॉसन से फरवरी में ही शादी की थी. कपल ने हनीमून के पहले दो दिन फिजी में गुजार लिए थे. इसके बाद चेन की हत्या कर दी गई. अब इस मामले में ब्रैडली को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है. ब्रैडली के वकील इकबाल खान ने कहा कि उनके क्लाइंट ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 जुलाई को चेन और ब्रैडली ब्रेकफास्ट के लिए नहीं उठे थे. इसके बाद उनकी देखरेख के लिए मौजूद बटलर उनके कमरे के पास गया था तो वहां 'do not disturb' का साइन देखा. लेकिन जब वे दोनों लंच के लिए भी बाहर नहीं आए तो बटलर ने दूसरी चाभी से दरवाजा खोल दिया. उसने बाथरूम में बटलर को खून से लथपथ देखा.
होटल मैनेजमेंट ने घटना के बारे में फिजी पुलिस फोर्स को बताया. सूत्रों के मुताबिक, चेन की बॉडी को रिकवर करने के बाद पुलिस ने ब्रैडली की खोज में एक टीम लगा दी. उसे घटना स्थल से 2 किलोमीटर दूर मटाकावालेवु आइलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story