विश्व

महिला सहकर्मी का मर्डर, मैनेजर से कही थी यह बात

jantaserishta.com
20 Jun 2022 3:10 PM IST
महिला सहकर्मी का मर्डर, मैनेजर से कही थी यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक नामी कंपनी के कर्मचारी पर महिला सहकर्मी की हत्या करने का आरोप लगा. हत्या से पहले महिला सहकर्मी ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया था. बताया जा रहा है कि इसी के बाद से कर्मचारी नाराज था और बाद में उसने लड़की की जान ले ली. सहकर्मी का शव कंपनी के परिसर से ही बरामद हुआ.

घटना अमेरिका के कोलोराडो की है, जहां 17 साल की रिले व्हाइटलॉ और 28 साल का जोशुआ जॉनसन, फार्मेसी कंपनी Walgreens में काम करते थे. व्हाइटलॉ ने जॉनसन को लेकर कई बार मैनेजर से शिकायत की थी. व्हाइटलॉ ने आरोप लगाया था कि जॉनसन के प्रपोजल को ठुकराने के बाद वह उसे तंग करने लगा.
'डेली मेल' के मुताबिक, इसी बीच 11 जून को कंपनी के मैनेजर को ब्रेक रूम से व्हाइटलॉ की लाश मिली. दरअसल, लंच ब्रेक के बाद जब काफी देर तक व्हाइटलॉ वापस नहीं लौटी तो मैनेजर ने उसकी तलाश शुरू कर दी. लेकिन उसे व्हाइटलॉ की डेडबॉडी मिली.
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि व्हाइटलॉ के गले पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था. फर्श पर भी काफी खून था. बाद में मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने जॉनसन की तलाश शुरू कर दी. मैनेजर ने बताया कि व्हाइटलॉ ने जॉनसन को लेकर उससे शिकायत की थी. उसने जॉनसन से दूरी बनाने के लिए शिफ्ट चेंज करने के लिए भी कहा था.
एक अन्य महिला मैनेजर Ishmael ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले व्हाइटलॉ के बॉयफ्रेंड ने भी इसी कंपनी में काम करना शुरू किया था, जिसके बाद से जॉनसन को 'जलन' हो रही थी. वहीं, एक शख्स ने बताया कि हत्या वाले दिन उसने व्हाइटलॉ के चीखने की आवाज सुनी थी. सीसीटीवी में भी जॉनसन को कैमरे ढकते हुए देखा गया.
जिस समय लोग व्हाइटलॉ की हत्या के केस में उलझे हुए थे, जॉनसन बाथरूम में था. उसके पास से ब्लीच की महक आ रही थी. लेकिन पूछने पर उसने बताया कि वो कपड़े चेंज कर रहा है. बाहर आने पर लोगों ने देखा कि उसके हाथ और चेहरे पर खरोंच के निशान थे.
हत्या के अगले दिन यानी 12 जून को जॉनसन को शहर से दूर एक जगह से अरेस्ट कर लिया गया. पूछताछ में उसने बताया कि उसे व्हाइटलॉ से प्यार हो गया था. लेकिन हत्या में उसका रोल नहीं है, क्योंकि वो अब कंपनी की दूसरी मैनेजर Ishmael के साथ रिलेशन में है. हालांकि, मैनेजर ने इसपर कुछ नहीं कहा है. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story