विश्व

ब्यूटी क्वीन का मर्डर: मारी गई गोली, कर दी ये बड़ी गलती, VIDEO

jantaserishta.com
5 May 2024 10:37 AM IST
ब्यूटी क्वीन का मर्डर: मारी गई गोली, कर दी ये बड़ी गलती, VIDEO
x
खाने के दौरान वह अपने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करने लगीं।
क्विटो: इक्वाडोर की ब्यूटी क्वीन और सोशल मीडिया इन्फ्लएंसर लैंडी परेजा गोयबूरो की रेस्तरां में ही हत्या हो गई। जानकारी के मुताबिक वह सी फूड इंजॉय करने एक रेस्तरां में पहुंची थीं। खाने के दौरान वह अपने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करने लगीं। इसमें उन्होंने अपनी लोकेशन भी शेयर की थी। इसके बाद बदमाशों को लोकेशन पता चल गई और दो बंदूकधारी रेस्तरां पहुंच गए। मौके पर ही उन्होंने ब्यूटी क्वीन की गोली मारकर हत्या कर दी।
23 साल की परेजा गोयबूरो ने 2022 के मिस इक्वाडोर कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया था। 28 अप्रैल को उनकी क्वेवेदो सिटी के रेस्तरां में हत्या कर दी गई। वह किसी शादी समारोह में शामिल होने वहां पहुंची थीं। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक गोयबूरो का एक ड्रग तस्कर लियांद्रो नोरेरो के साथ अफेयर था। ड्रग ट्रैफिकर की एक साल पहले ही जेल में हुए दंगे के दौरान मौत हो गई थी।

पुलिस का कहना है कि संभव है कि नोरेरो की विधवा पत्नी ने ही गोयबूरो की हत्या की सुपारी दी हो। उनका नाम भ्रष्टाचार के एक मामले में भी सामने आया था जो कि न्यायिक अधिकारियों से जुड़े हुआ था। मौत से पहले ही ब्यूटी क्वीन ने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक जब वह गेट के पास किसी से बात कर रही थीं तभी दो बंदूकधारी पहुंचे। एक बंदूकधारी ने गोयबूरो पर गोला दी और मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक गोयबूरो को तीन गोलियां लगी थीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ड्रग ट्रैफिकर नोरेरो गोयबूरो को महंगे गिफ्ट दिया करता था। इसके अलावा नोरेरो के फोन में भी ब्यूटी क्वीन की तस्वीरें पाई गई थीं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2023 में ब्यूटी क्वीन तब चर्चा में आ गई थी जब नोरेरो के अकाउंटेंट और गोयबूरो के बीच चैट सार्वजनिक हो गए थे। ट्रायल कोर्ट में वकील ने खुलासा किया था तो नोरेरो नहीं चाहता था कि गोयबूरो के साथ उसका अफेयर उसकी पत्नी को पता चले। उसे डर था कि उसकी पत्नी कोई भी खतरनाक कदम उठा सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story