विश्व

नमाज पढ़ रहे 7 लोगों की हत्या, मस्जिद में भयानक हमला हुआ

jantaserishta.com
3 Sept 2023 10:28 AM IST
नमाज पढ़ रहे 7 लोगों की हत्या, मस्जिद में भयानक हमला हुआ
x
हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी.
नई दिल्ली: नाइजीरिया के एक मस्जिद में नमाज पढ़ रहे नमाजियों पर कुछ हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है. घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने बताया कि शनिवार को उत्तर-पश्चिम कडुना राज्य में हथियारबंद लोगों के एक गिरोह द्वारा मस्जिद पर हमला किया गया. इस हमले में कम से कम सात नमाज़ी मारे गए.
कडुना पुलिस के प्रवक्ता मंसूर हारुना ने बताया कि ये हमला राज्य के इकारा के सुदूर साया गांव में शुक्रवार देर रात किया गया था. उस दौरान लोग नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए थे. हारुना ने कहा, 'हमले के दौरान घायल हुए दो अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.'
वहीं जिस गांव में यह हमला हुआ है वहां के एक निवासी हारुना इस्माइल ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि 'पांच लोगों को नमाज पढ़ते समय मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई और अन्य दो को गांव के सामुदायिक भवन के भीतर गोली मारी गई.'
रिपोर्ट के मुताबिक भारी हथियारों से लैस हमलावरों के गिरोह ने पिछले तीन सालों में नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में कहर बरपाया है, हजारों लोगों का अपहरण किया है, सैकड़ों लोगों की हत्या की है और कुछ क्षेत्रों में सड़क मार्ग से यात्रा करना असुरक्षित बना दिया है.
इन हमलों ने नाइजीरिया के सुरक्षा बलों को परेशान कर दिया है. देश के सुरक्षाबल पूर्वोत्तर में 14 साल से चल रहे इस्लामी विद्रोह, मध्य क्षेत्र में हिंसक किसान-चरवाहों और सांप्रदायिक झड़पों और दक्षिण-पूर्व में एक अलगाववादी समूह द्वारा बढ़ते हमलों से निपटने में व्यस्त हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story