विश्व

हत्या का केस: गाय को पुलिस ने पकड़ा, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
8 Jun 2022 1:21 PM IST
हत्या का केस: गाय को पुलिस ने पकड़ा, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक गाय पर हत्या का आरोप लगने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. अब इस गाय पर मुकदमा चलेगा. दोषी पाए जाने पर गाय को जेल की सजा भी मिल सकती है. इस गाय पर 12 साल के एक लड़के की हत्या का आरोप है.

मामला साउथ सूडान के लेक्स स्टेट का है. यहां एक फार्म के नजदीक मौजूद एक बच्चे पर हमले के आरोप में एक गाय को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गाय के मालिक को भी हिरासत में लिया गया है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, गाय का हमला इतना करारा था कि लड़के की वहीं पर तुरंत मौत हो गई. साउथ सूडान पुलिस के प्रवक्ता मेजर एलिजा मबोरो ने कहा कि वह गाय हमारी गिरफ्त में है, उसे रुंबेक सेंट्रल काउंटी पुलिस स्टेशन में रखा गया है.
मेजर एलिजा ने आगे बताया- मृत लड़के को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया और फिर अंतिम संस्कार के लिए उसे घर भेज दिया गया.
हैरान करने वाली बात तो यह भी है कि इस देश में इससे पहले भी जानवरों को अरेस्ट किया गया था, उनपर मुकदमा चला और फिर उन्हें जेल की सजा भी हुई.
एक महीने पहले ही एक भेड़ को 45 साल की महिला के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, फिर उस पर मुकदमा भी चला, और आखिर में उसे तीन साल जेल की सजा दे दी गई थी.
जब भेड़ की सजा पूरी हो जाएगी, तब देश के कानून के मुताबिक, उसे मृतक के परिवारवालों को ही दे दिया जाएगा. इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूडान में कोई भी पालतू जानवर अगर किसी की जान ले लेता है, तो सजा खत्म होने के बाद उसे हर्जाना के तौर मृतक के परिवार वालों को सौंप दिया जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story