विश्व

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड लखवी गिरफ्तार

Rounak Dey
2 Jan 2021 3:40 PM IST
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड लखवी गिरफ्तार
x
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर ए तैयबा यानि एलईटी का ऑपरेशन कमांडर जकी उर रहमान लखवी को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर ए तैयबा यानि एलईटी का ऑपरेशन कमांडर जकी उर रहमान लखवी को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। लखवी को आतंकी वित्तपोषण के आरोप में पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया।

मुंबई हमले के मामले में 2015 से जमानत पर चल रहे लखवी को आतंकवाद रोधी विभाग सीटीडी ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, पाकिस्तान ने उनकी गिरफ्तारी के स्थान का उल्लेख नहीं किया।
सीटीडी पंजाब द्वारा किए गए एक खुफिया आधारित ऑपरेशन के बाद, लश्कर ए तैयबा के प्रमुख संगठन जकी उर रहमान लखवी को आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


Next Story