विश्व

सांसदों पर रखी जा रही नजर! चीन के जासूसी कांड का पर्दाफाश

jantaserishta.com
19 Nov 2025 1:42 PM IST
सांसदों पर रखी जा रही नजर! चीन के जासूसी कांड का पर्दाफाश
x
नई दिल्ली: ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई5 ने चीन के जासूसी कांड का पर्दाफाश किया है। एमआई5 ने रिपोर्ट में खुलासा किया है कि चीन के जासूस लिंक्डइन का इस्तेमाल करके ब्रिटेन के सांसदों तक अपनी पहुंच बना रहे हैं।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ऐसी कोई जानकारी सामने आई है। इससे पहले 2023 में भी चीनी जासूसों को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई थी। इस सिलसिले में हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष लिंडसे हॉयल ने ब्रिटिश सांसदों को एक लेटर भी लिखा है।
सांसदों को लिखे गए लेटर में कहा गया कि एमआई5 के एक नए जासूसी अलर्ट में चेतावनी दी गई है कि चीनी जासूस चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय की ओर से संपर्क स्थापित करने के लिए बड़े पैमाने पर लिंक्डइन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
अध्यक्ष हॉयल ने लेटर में सांसदों को लिखा, "चीनी मंत्रालय का उद्देश्य जानकारी एकत्र करना और पेशेवर नेटवर्किंग साइट, भर्ती एजेंट और अपनी तरफ से काम करने वाले सलाहकारों का इस्तेमाल कर दीर्घकालिक संबंधों के लिए आधार तैयार करना है।"
एमआई5 ने जो अलर्ट जारी किया है, उसमें दो महिलाओं का नाम भी शामिल है। इससे पहले 2025 में ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने खुलासा किया था कि चीनी जासूस लिंक्डइन के जरिए ब्रिटिश सांसदों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
एमआई ने चीनी जासूस पर आरोप लगाया था कि उसने लिंक्डइन का इस्तेमाल करके हजारों ब्रिटिश अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें सरकारी गोपनीय जानकारी देने के लिए लुभाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह जासूस बीजिंग के राज्य सुरक्षा मंत्रालय के लिए काम करता था और उसने कई झूठे नामों का इस्तेमाल किया। एमआई5 ने पहले चेतावनी दी थी कि जासूस गोपनीय जानकारी तक पहुंच रखने वालों को निशाना बनाने के लिए लिंक्डइन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ये जासूस अपनी पहचान भी बदलते रहते हैं। एमआई5 ने बताया था कि एक चीनी जासूस ने पांच साल में कई बार अपना नाम बदला। ये लोग नौकरी या भारी भरकम राशि का ऑफर देकर ब्रिटेन के अधिकारियों से खुफिया जानकारी निकालने की कोशिश कर रहे होते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story