
नई दिल्ली: महिंद्रा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद श्रीलंका में भड़की हिंसा के दौरान सत्ताधारी पार्टी के एक सांसद ने पहले प्रदर्शनकारियों को गोली मारी, फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक निट्टंबुवा शहर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला की गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इस दौरान अमरकीर्ति अथुकोरला ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी। दो लोगों को गोलियां लगी जिनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला को भीड़ ने घेर लिया जिसके बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





