विश्व

नहीं रहे सांसद आमिर लियाकत

jantaserishta.com
9 Jun 2022 2:29 PM IST
नहीं रहे सांसद आमिर लियाकत
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की कराची में मौत हो गई. जियो टीवी ने उनके नौकर के हवाले से यह खबर दी है. आमिर लियाकत हाल ही में दूसरी पत्नी से तलाक और तीसरी शादी को लेकर चर्चा में आए थे.

आमिर लियाकत की उम्र महज 49 साल थी. उनका जन्म 1972 में कराची में हुआ था. आमिर लियाकत ने तीन शादियां की थीं. दूसरी पत्नी तौबा अनवर से उन्होंने 2018 में शादी की थी. फिर उनसे तलाक के बाद उन्होंने साल 2022 में ही दानिया शाह से शादी की थी.
जियो न्यूज ने नौकर के हवाले से बताया कि उनकी तबीयत खराब थी, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी मौत हो गई. हालांकि, कुछ रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि वे कराची में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story