विश्व

OMG! मां को पसंद आ गया बेटी का दूल्हा, फिर...

jantaserishta.com
15 Nov 2021 5:29 PM IST
OMG! मां को पसंद आ गया बेटी का दूल्हा, फिर...
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: एक लड़की दुल्हन बनने से ठीक पहले उस वक्त हैरान रह गई जब उसे पता चला की उसकी मां भी उसके ही मंगेतर को पसंद करती है और उससे प्यार भी करती है. युवती की मां ने इसी वजह से अपनी बेटी की शादी में शामिल होने से इनकार कर दिया.

दरअसल बिना पहचान जाहिर किए ऑस्ट्रेलिया की एक युवती ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया. युवती ने बताया कि उसकी दुनिया उस वक्त उलट गई जब उसने मां से अपनी शादी में शामिल नहीं होने का कारण पूछा.
युवती ने आगे बताया कि उसकी मां ने उसे बताया जिस लड़के से उसकी शादी होने वाली है वो भी उसे पसंद करती है. लड़की ने बताया कि उसकी मां ने स्वीकार किया कि वो भी उसके मंगेतर से प्यार करने लगी थी. युवती ने कहा इसके बाद उसकी जिंदगी तबाह हो गई.
युवती ने आगे बताया कि मां के मुंह से यह सुनकर उसका दिल टूट गया. युवती ने कहा मां ने उससे कहा यदि शादी का अवसर भी आया तो वह अपनी इच्छा के मुताबिक चलेगी जिसके परिणामस्वरूप शादी में शामिल नहीं होगी.
इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग उस युवती की मां के खिलाफ हो गए. लोगों ने उसके व्यवहार को गलत बताते हुए किसी विशेषज्ञ से उन्हें मिलने की सलाह दी.
इसके बाद युवती ने अपने मंगेतर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वो एक अद्भुत व्यक्ति है जिससे वो लगभग दो साल पहले मिली थी. युवती ने लिखा, हमारा वास्तव में प्यारा रिश्ता है और मैं इससे बेहतर साथी की उम्मीद नहीं कर सकती.' युवती ने बताया कि वो अपने मंगेतर की मौजूदगी में परिवार के घनिष्ठ रिश्तेदारों के साथ पैदल यात्रा और कैंपिंग पर जाती थी. वीकेंड पर उसका मंगेतर कभी कभी उसकी मां के साथ टेनिस खेलता था और इसी दौरान उसकी मां उसे पसंद करने लगी थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story