विश्व

माता और पिता गिरफ्तार, बच्चे ने किया ये कांड

jantaserishta.com
28 July 2022 9:50 AM GMT
माता और पिता गिरफ्तार, बच्चे ने किया ये कांड
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: अमेरिका में छह साल के बच्चे ने अपनी पांच साल की बहन को घर के अंदर ही गोली मार दी, जिसके बाद घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस मामले में उनके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

WTTV की रिपोर्ट के मुताबिक, फर्स्ट रिस्पोंसडर्स ने 60 मील नॉर्थ-ईस्ट में मुन्सी में मंगलवार की दोपहर सिर पर बंदूक की गोली से घायल लड़की की खोज की. उसे पूर्वी इंडियाना के आईयू हेल्थ बॉल मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता जैकब ग्रेसन ने बताया कि उनके 6 वर्षीय बेटे ने तिजोरी से दो भरी हुई बंदूकों में से एक को उठाया और अपनी बहन को गोली मार दी.
डिप्टी पुलिस चीफ मेलिसा क्रिसवेल ने बताया कि ग्रेसन (28) और उनकी पत्नी किम्बर्ली ग्रेसन (27) पर बच्ची की उपेक्षा का आरोप लगाया गया, जिसके परिणामस्वरूप उसी मौत हुई और उपेक्षा के तीन अन्य मामले भी सामने आए. बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसे अपने माता-पिता के बेडरूम में तिजोरी की चाबी मिली और जब उसकी मां सो रही थी तो उसने बंदूक उठा दी. माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने पहले तिजोरी खोली थी और किम्बर्ली ग्रेसन ने कहा कि वह और उनके पति लड़के को एक बंदूक चलाने के तरीके सिखाने के लिए एक शूटिंग रेंज में ले गए थे.
गन सेफ्टी के लिए एडवोकेसी ग्रुप एवरीटाउन द्वारा विश्लेषण किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक यू.एस. में बच्चों द्वारा अनजाने में कम से कम 158 गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं, जिससे 68 मौतें और 99 लोग घायल हुए हैं. इस महीने की शुरुआत में ही एक 8 वर्षीय लड़के की उसके 5 वर्षीय भाई ने अर्कांसस के एक घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. बीते महीने फ्लोरिडा में एक मोटल में 8 साल के लड़के ने गलती से एक साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी थी और 2 साल की बच्ची को घायल कर दिया था.
Next Story