विश्व

मॉस्को आतंकी हमले के संदिग्ध इनाम के लिए जा रहे थे कीव: रूस का दावा

jantaserishta.com
30 March 2024 11:38 AM IST
मॉस्को आतंकी हमले के संदिग्ध इनाम के लिए जा रहे थे कीव: रूस का दावा
x
मॉस्को: रूसी जांच समिति ने कहा है कि उन्हें इस बात के सबूत मिले हैं कि मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल हमले में शामिल आतंकवादी अपना इनाम पाने के लिए यूक्रेन में घुसने की योजना बना रहे थे।
जांच समिति ने शुक्रवार को अपने टेलीग्राम पर कहा, "एक समन्वयक के निर्देश पर, अपराध को अंजाम देने के बाद आतंकवादी एक कार में रूसी-यूक्रेनी सीमा की ओर चले गए, ताकि बाद में इसे पार किया जा सके और कीव पहुंचकर इनाम प्राप्त किया जा सके, जिसका उन्हें वादा किया गया था।''
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें कहा गया है कि एक व्यक्ति ने संगीत समारोह स्थल पर हमले के बाद आतंकवादियों की गतिविधियों के समन्वय में मदद की। ऐसा उन्होंने टेलीग्राम पर भेजे गए ऑडियो मैसेज के जरिए किया। समिति ने यह भी कहा कि हमले से जुड़े नौवें संदिग्ध को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story