विश्व
मोरक्को और इजराइल ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने को किया समझौता
jantaserishta.com
17 Jun 2023 8:41 AM IST

x
रबात: मोरक्को और इजराइल ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को मोरक्को की राजधानी रबात में मोरक्को के स्वास्थ्य मंत्री खालिद ऐत तालेब और इजरायल के आंतरिक और स्वास्थ्य मंत्री मोशे अर्बेल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
मोरक्को के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि समझौता ज्ञापन चिकित्सा और तकनीकी नवाचार में विशेषज्ञता और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और गैर-संचारी रोगों के खिलाफ लड़ाई में मदद करेगा। यह दोनों देशों की संबंधित आबादी के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार के लिए साझा प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है।
दिसंबर 2020 में अपने संबंधों के सामान्य होने के बाद से, इजराइल और मोरक्को ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया है। जनवरी में, दोनों देश खुफिया, वायु रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध सहित क्षेत्रों में सैन्य सहयोग का विस्तार करने पर सहमत हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





