विश्व

गाजा पट्टी में और सुरंगों का पता लगाया गया: आईडीएफ प्रवक्ता

jantaserishta.com
12 May 2024 8:40 AM IST
गाजा पट्टी में और सुरंगों का पता लगाया गया: आईडीएफ प्रवक्ता
x
तेल अवीव: इजरायल ने गाजा पट्टी में और सुरंगों का पता लगाया गया है। इजरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने शनिवार को बताया कि सीलबंद तटीय पट्टी के जिटौन में एक अंडरग्राउंड मार्ग मिला। आतंकियों ने यहीं से इजरायली सैनिकों के खिलाफ हमले की योजना बनाई थी।
जिटौन क्षेत्र में एक बड़ा सैन्य अभियान चल रहा है। प्रवक्ता के मुताबिक, करीब 30 आतंकी मारे गए। एक स्कूल में से दर्जनों हथियार बरामद किये गये थे। गाजा पट्टी के दक्षिण में पूर्वी राफा में एक सुरंग का भी पता लगाया गया था।
सेना के प्रवक्ता ने कहा, "शनिवार शाम को इजरायली लड़ाकू विमानों ने उत्तरी गाजा पट्टी में भी हमास के ठिकानों पर हमला किया। हालांकि, हमले से पहले शनिवार सुबह नागरिकों को क्षेत्र से निकाला गया था।" उन्होंने आगे कहा कि जहां भी हमें हमास के ऐसे प्रयासों की जानकारी होगी, हम कार्रवाई करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story