विश्व
टेक्सास में बाढ़ग्रस्त इलाकों से 600 से ज्यादा लोगों को बचाया गया
jantaserishta.com
5 May 2024 2:31 PM IST

x
ह्यूस्टन: अमेरिका में ह्यूस्टन शहर के आसपास बाढ़ वाले इलाकों से 600 से अधिक लोगों को बचाया गया है। पूर्वी टेक्सास में रविवार दोपहर तक बाढ़ की निगरानी जारी रही। ज्यादा वर्षा का पूर्वानुमान लगाया गया है, जिससे बड़ी बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय मौसम सेवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ''शनिवार देर रात से रविवार तक भारी बारिश की उम्मीद है।'' ह्यूस्टन से करीब 50 किमी उत्तर पूर्व में स्प्लेंडोरा के पास पिछले पांच दिनों में 21 इंच (53 सेंटीमीटर) से ज्यादा बारिश हुई।
हैरिस काउंटी की न्यायाधीश लीना हिडाल्गो ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि काउंटी के कई इलाकों में करीब 180 लोगों और 122 पालतू जानवरों को गंदे पानी से बचाया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पोल्क काउंटी में 100 से अधिक और मोंटगोमरी काउंटी में लगभग 400 लोगों को बचाया गया। सभी तीन काउंटी ह्यूस्टन मेट्रो क्षेत्र में या उसके आसपास हैं।
सैन जैसिंटो के पूर्वी फोर्क के करीब बिजली लाइनों के बराबर पानी बढ़ गया। ह्यूस्टन क्रॉनिकल ने शनिवार को बताया कि अन्य क्षेत्रों में छतों तक पानी था। हिडाल्गो ने ईस्ट फोर्क में आई बाढ़ को हार्वे के बाद से सबसे खराब बताया है। ह्यूस्टन शहर के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस क्षेत्र में करीब एक सप्ताह में लगभग चार महीने की बारिश हुई। किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





