विश्व

लू की चपेट में आने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत

jantaserishta.com
3 May 2024 5:45 PM IST
लू की चपेट में आने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत
x
जिनमें से अधिकतर की उम्र 50 से 90 वर्ष के बीच थी।
यांगून: म्यांमार के मांडले में अप्रैल माह में भीषण गर्मी के चलते 50 से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। इसकी जानकारी मणि साला बचाव संगठन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी शिन्हुआ को दी।
उन्होंने कहा, मृतकों में से लगभग 30 को पहले से ही गंभीर बीमारियां थीं, जिनमें से अधिकतर की उम्र 50 से 90 वर्ष के बीच थी। इस साल अप्रैल में म्यांमार में लू के बीच हीट स्ट्रोक की घटनाओं में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई।
उन्होंने कहा कि मार्च में लू की चपेट में आने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए लोगों की संख्या 8 थी, लेकिन अप्रैल तक यह संख्या बढ़कर 50 से ज्यादा हो गई। देश के मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल मांडले में 77 सालों में सबसे गर्म अप्रैल का दिन रहा। इस दिन तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दक्षिण पूर्व एशियाई देश में, अप्रैल और मई आम तौर पर सबसे गर्म महीने होते हैं। मानसून के मौसम की शुरुआत से पहले तापमान बढ़ जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story