विश्व

दक्षिण अफ्रीका में भीषण बाढ़ से 400 से ज्यादा लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने घोषित की राष्ट्रीय आपदा

Subhi
20 April 2022 6:20 AM IST
दक्षिण अफ्रीका में भीषण बाढ़ से 400 से ज्यादा लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने घोषित की राष्ट्रीय आपदा
x
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने देश में भीषण बाढ़ के प्रकोप के चलते राष्ट्रीय आपदा की स्थिति और इससे निपटने के लिए कई उपायों की घोषणा की है।

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने देश में भीषण बाढ़ के प्रकोप के चलते राष्ट्रीय आपदा की स्थिति और इससे निपटने के लिए कई उपायों की घोषणा की है। बाढ़ के कारण तटीय प्रांत क्वाजुलु-नेटल प्रांत (केजेडएन) में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं।

जानकारी के मुताबिक देश में 40,000 से अधिक लोग बेघर भी हुए हैं। कोविड-19 के चलते पिछले दो साल से देश में लगे प्रतिबंधों को हटाने के एक पखवाड़े बाद ही रामफोसा ने राष्ट्रीय आपदा स्थिति की घोषणा की है। चार दिन से जारी भीषण बारिश और बाढ़ के लिए रामफोसा ने जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने कहा, अब बाढ़ ने डरबन से पूरे देश में ईंधन लाइनों और खाद्य आपूर्ति को बाधित कर दिया है। बचाव दल केजेडएन में उन लोगों की तलाश में जुटे हैं, जो हाल के दिनों में भारी बारिश के बाद बाढ़-भूस्खलन के कारण लापता हो गए थे। आपदा में 400 से ज्यादा मारे जा चुके हैं।


Next Story