विश्व

अमेरिका में न्यू ओमीक्रोन सबवेरिएंट से आ रहे कोविड के 35 प्रतिशत से अधिक मामले

jantaserishta.com
5 Nov 2022 9:40 AM IST
अमेरिका में न्यू ओमीक्रोन सबवेरिएंट से आ रहे कोविड के 35 प्रतिशत से अधिक मामले
x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह अमेरिका में आए कोविड-19 के कुल मामलों में न्यू ओमीक्रोन सबवेरिएंट्स बीक्यू.1 और बीक्यू.1.1 का हिस्सा 35 प्रतिशत से अधिक रहा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुक्रवार को सीडीसी द्वारा जारी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि बीक्यू.1.1 में लगभग 19 प्रतिशत सकुर्लेटिंग वेरिएंट हैं और बीक्यू.1 में इस सप्ताह 16.5 प्रतिशत सकुर्लेटिंग केस होने का अनुमान है।
दोनो नए वेरिएंट अक्टूबर से विशेष रूप से तेजी से बढ़ रहे हैं। सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले हफ्ते देश भर में कोविड-19 के प्रति चार नए संक्रमणों में से एक उपरोक्त दोनों वेरिएंट ही कारण रहे हैं। ये वेरिएंट यूरोप में तेजी से फैल रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story