विश्व

शंघाई में सामने आए रिकॉर्ड 27,000 से अधिक कोरोना के मामले, नहीं थम रही महावीर की रफ्तार

Neha Dani
15 April 2022 5:03 AM GMT
शंघाई में सामने आए रिकॉर्ड 27,000 से अधिक कोरोना के मामले, नहीं थम रही महावीर की रफ्तार
x
कोरोना संक्रमण खत्म करने वाली अपनी सख्त नीति को अभी नहीं रोकनी चाहिए।

चीन में कोरोना की तीसरी लहर बेकाबू हो रही है। यहां कोरोना के रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं। चीन का आर्थिक हब कहे जाने वाले शंघाई में हालात और बुरे हैं। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,200 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 19,872 लक्षणहीन केस दर्ज किए गए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक नगर स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है।

इससे पहले बुधवार को शंघाई में कोरोना के 2,573 मामले सामने आए थे जबकि लक्षणहीन मामलों की संख्या 25,146 थी। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण सप्लाई चेन में बाधा आ रही है। बता दें कि चीन के सबसे बड़े शहर में पिछले कुछ दिनों से लाकडाउन लगाया गया है। ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में कहा गया कि लाकडाउन की वजह से 2 करोड़ लोगों के घरों में कैद हैं। बढ़ते संक्रमण की वजह से लोगों की चिंताएं और बढ़ने लगी हैं।
इस वजह से पैर पसार रहा संक्रमण
शंघाई म्यूनिसिपल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के उप निदेशक वू हुआन्यू ने कहा कि स्क्रीनिंग डेटा जारी करने में देरी के कारण पिछले कुछ दिनों में वृद्धि हुई है। न्यूक्लिक एसिड टेस्ट से काम काफी बढ़ गया है क्योंकि यदि मिश्रित नमूनों का परीक्षण सकारात्मक होता है, तो संदिग्ध नमूनों का व्यक्तिगत रूप से परीक्षण किया जाएगा। ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि पारिवारिक संक्रमण और ओमिक्रोन वैरिएंट की गुप्त और तेजी से फैलने वाली विशेषताओं के कारण मामले बढ़ रहे हैं।
चीन ने किया जीरो कोविड पालिसी का बचाव
चीन लगातार अपनी जीरो कोविड पालिसी का बचाव करता रहा है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा है कि देश में कोविड की रोकथाम और एहतियातन उठाए गए कदमों में छूट नहीं मिलनी चाहिए। राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा कि कोरोना संक्रमण खत्म करने वाली अपनी सख्त नीति को अभी नहीं रोकनी चाहिए।

Next Story