विश्व

रूसी बमबारी में 20 से ज्यादा ने गंवाई जान, मॉस्को को रोकना जरूरी: जेलेंस्की

jantaserishta.com
9 Sept 2025 5:06 PM IST
रूसी बमबारी में 20 से ज्यादा ने गंवाई जान, मॉस्को को रोकना जरूरी: जेलेंस्की
x
नई दिल्ली: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को एक गांव पर रूस की ओर से बरसाए बम के कारण हुई जनहानि पर दुख जताया है। उन्होंने ईयू, अमेरिका और जी20 का आह्वान करते हुए गुहार लगाई कि अब समय आ गया है कि दुनिया खामोश न बैठे और मॉस्को को इसका जवाब दे।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपना दुख और रोष जताते हुए कहा, डोनेट्स्क क्षेत्र के यारोवा की ग्रामीण बस्ती पर हवाई बम से रूस का एक बेहद क्रूर हवाई हमला था। सीधे आम लोगों को निशाना बनाया गया। ठीक उसी समय जब उन्हें पेंशन वितरित की जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 20 से ज्यादा लोग मारे गए। शब्द नहीं हैं... पीड़ितों के सभी परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है।
फिर उन्होंने ललकारते हुए अंदाज में कहा, "ऐसे रूसी हमलों को दुनिया की ओर से उचित जवाब दिए बिना नहीं छोड़ा जाना चाहिए। रूसी नए कड़े प्रतिबंधों और नए प्रहारों से बचते हुए जिंदगियां तबाह करते रहते हैं। दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए। दुनिया को निष्क्रिय नहीं रहना चाहिए। संयुक्त राज्य अमेरिका से जवाब की जरूरत है। यूरोप से जवाब की जरूरत है। जी20 से जवाब की जरूरत है। रूस को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।
यारोवा का यह छोटा सा गांव स्लोवियास्क शहर से लगभग 20 किलोमीटर (10 मील से ज्यादा) उत्तर में स्थित है। स्थानीय मीडिया को यहां के गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने बताया कि 9 सितंबर को डोनेट्स्क ओब्लास्ट के गांव यारोवा पर रूसी सेना के हमले में 20 से ज्यादा लोग मारे गए और इतने ही घायल हुए।
फिलाश्किन ने बताया कि यह हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे पेंशन वितरण के दौरान हुआ। स्थानीय सड़क नेटवर्क के पास स्थित, यह क्षेत्र रूसी सेना के कब्जे वाले इलाकों से महज 9 किलोमीटर (5.6 मील) दूर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story