विश्व
इस मौसम में अमेरिका में 20 मिलियन से अधिक फ्लू के मामले
jantaserishta.com
31 Dec 2022 8:55 AM IST

x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा जारी ताजा अनुमान के मुताबिक अमेरिका में इस मौसम में अब तक कम से कम दो करोड़ लोग फ्लू से पीड़ित हुए हैं। इनमें से 2 लाख 10 हजार अस्पताल में भर्ती हुए और 13 हजार मौतें हुईं। सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि 24 दिसंबर को समाप्त हुए नवीनतम सप्ताह में अमेरिका में फ्लू के कारण 18 हजार 800 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हुए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह इन्फ्लूएंजा से 14 बच्चों की मौत की सूचना मिली है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 61 बच्चों की फ्लू से मौत हुई है।
सीडीसी ने संक्रमण और गंभीर परिणामों को रोकने के लिए जनता से सालाना फ्लू शॉट लेने का आग्रह किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





