विश्व

अमेरिका में फ्लू से 19 हजार से ज्यादा मौतें

jantaserishta.com
22 April 2023 9:55 AM IST
अमेरिका में फ्लू से 19 हजार से ज्यादा मौतें
x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा प्रकाशित नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में इस सीजन में अब तक 2.6 करोड़ लोग फ्लू से बीमार हुए। इनमें से 2 लाख 90 हजार लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं और 19 हजार मौतें हुईं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सीडीसी के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इस सीजन में अब तक देश में फ्लू से 143 बच्चों की मौतें हुई हैं।
सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि 15 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में फ्लू से पीड़ित लगभग 2,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीडीसी ने सिफारिश की है कि जब तक फ्लू का प्रकोप है, तब तक 6 महीने और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को वार्षिक फ्लू का टीका लगवाना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story