विश्व

भयंकर 'वॉर' ! 180 से ज्यादा बच्चों की मौत...दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज सामने आया

jantaserishta.com
24 March 2026 2:27 PM IST
भयंकर वॉर ! 180 से ज्यादा बच्चों की मौत...दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज सामने आया
x
देखें वीडियो.
तेहरान: ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB ने मिनाब शहर के एक गर्ल्स स्कूल पर हुए कथित अमेरिकी मिसाइल हमले का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज जारी किया है. इस हमले में 180 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी. ईरान का दावा है कि अमेरिका ने जानबूझकर 'शजरे तय्यबे' स्कूल को निशाना बनाया.
ईरान की सरकारी प्रसारक संस्था Islamic Republic of Iran Broadcasting (IRIB) ने मंगलवार को स्कूल के अंदर और बाहर का CCTV फुटेज जारी किया, जिसमें हमले के बाद का भयावह मंजर साफ दिख रहा है.
वीडियो में स्कूल की इमारत के चार अलग-अलग हिस्सों से एक साथ घना काला धुआं उठता दिख रहा है. विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि स्कूल की छत और दीवारें पूरी तरह ढह गईं. चारों तरफ मलबा बिखरा हुआ है और आग की लपटें उठ रही हैं.
ईरान द्वारा जारी किए गए CCTV फुटेज में हमले के तुरंत बाद का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है. वीडियो में स्कूल की इमारत के अलग-अलग हिस्सों से भारी धुआं उठता हुआ दिख रहा है जो हमले की तीव्रता को दिखाता है.
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, मिनाब के इस गर्ल्स स्कूल पर हुए हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मलबे और धुएं के बीच 180 से ज्यादा बच्चों ने अपनी जान गंवा दी. ईरान इस फुटेज के जरिए ये साबित करने की कोशिश कर रहा है कि नागरिक ठिकानों और विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों पर हमले किए जा रहे हैं. हालांकि, इन दावों और वीडियो की सत्यता को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी बहस छिड़ गई है.
ईरान का दावा है कि ये हमला 28 फरवरी को हुआ था और 'शजरे तय्यबे' स्कूल को निशाना बनाकर सैकड़ों निर्दोष बच्चों की जान ली गई. इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव और ज्यादा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story