विश्व

एक ही दिन में स्वेदश लौटे 1,500 से ज्यादा अफगानी

jantaserishta.com
20 July 2025 2:46 PM IST
एक ही दिन में स्वेदश लौटे 1,500 से ज्यादा अफगानी
x
काबुल: सरकारी समाचार एजेंसी बख्तर ने रविवार को बताया कि एक ही दिन में 1,500 से ज्यादा अफगान शरणार्थी परिवार अपने वतन अफगानिस्तान लौट आए हैं। यह लोग पड़ोसी देश ईरान और पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौटे हैं।
सरकारी मीडिया एजेंसी के अनुसार शनिवार को कुल 1,576 शरणार्थी परिवार अफगानिस्तान लौटे। इनमें 81 परिवार पाकिस्तान से, जबकि 1,495 परिवार ईरान से अपने वतन लौटे हैं। समाचार एजेंसी के अनुसार अफगानिस्तान लौटने वाले सभी लोगों को क्रॉसिंग प्वाइंट पर जरूरी सहायता प्रदान की गई है।
मेजबान देशों ने बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को वापस जाने के लिए कहा है। इसके चलते पिछले कुछ महीनों में अफगान शरणार्थियों की वापसी में तेजी आई है। पिछले एक साल में 13 लाख से ज्यादा अफगान शरणार्थी अपने वतन लौट चुके हैं। जून में ही लगभग 6 लाख अफगान शरणार्थी ईरान से वापस लौटे हैं।
स्थानीय अधिकारी के अनुसार जून की शुरुआत में, पश्चिमी हेरात में इस्लाम कला बॉर्डर क्रॉसिंग के रास्ते 30,000 से ज्यादा अफगान शरणार्थी ईरान से स्वदेश लौटे, जो हाल ही में हुई सबसे बड़ी सामूहिक वापसी में से एक थी। इनफार्मेशन एंड कल्चर डिपार्टमेंट के प्रांतीय निदेशक मावलवी अहमदुल्लाह मुत्ताकी ने बताया कि वतन लौटने वालों को पानी, भोजन और तत्काल चिकित्सा देखभाल समेत सभी आवश्यक आपूर्ति प्रदान की गई हैं।
अफगानिस्तान ईरान के साथ दो प्रमुख बॉर्डर साझा करता है, एक पश्चिमी हेरात प्रांत में और दूसरा निमरोज प्रांत में। हाल ही में, दोनों बॉर्डर क्रॉसिंग प्वाइंट पर लौटने वाले शरणार्थियों की संख्या में तेजी से इजाफा देखा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story