विश्व
अमेरिका में इस सीजन में फ्लू से 12 हजार से अधिक मौतें
jantaserishta.com
24 Dec 2022 9:32 AM IST

x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा जारी नवीनतम अनुमानों के मुताबिक, अमेरिका में इस मौसम में अब तक कम से कम 18 मिलियन लोग बीमार हैं। इसमें से 1 लाख 90 हजार लोग अस्पताल में भर्ती हुए और फ्लू से 12,000 मौतें हुईं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सीडीसी का हवाला देते हुए बताया कि मौसमी इन्फ्लूएंजा गतिविधि उच्च बनी हुई है, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में गिरावट आ रही है।
सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि 17 दिसंबर को समाप्त हुए नवीनतम सप्ताह में अमेरिका में फ्लू के कारण 20,700 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हुए ।
इस सप्ताह इन्फ्लूएंजा से 17 बच्चों की मौत की सूचना मिली थी, इस सीजन में अब तक 47 बच्चों की फ्लू से मौत हुई है।
सीडीसी ने संक्रमण और गंभीर परिणामों को रोकने के लिए जनता से सालाना फ्लू डोज लेने का आग्रह किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





