
x
न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| अमेरिका में पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई और चीन की तुलना में भारतीय छात्रों को वहां ज्यादा दाखिला मिला। अमेरिकी आव्रजन की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, चीन और भारत के छात्रों की संख्या ने इस मामले में एशिया को सबसे लोकप्रिय महाद्वीप बना दिया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2020 के मुकाबले 2021 में आई गिरावट के बाद 2022 में भी चीन से आने वाले छात्रों की संख्या में 24,796 की कमी आई है। वहीं, भारतीय छात्रों की संख्या में एक साल पहले के मुकाबले 64,300 की वृद्धि देखी गई।
कैलिफोर्निया प्रांत में वर्ष 2022 में 2,25,173 अंतर्राष्ट्रीय छात्रों ने दाखिला लिया जो किसी भी अमेरिकी प्रांत में सबसे अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के सभी चार क्षेत्रों में 2021 के मुकाबले 2022 में अंतर्राष्ट्रीय छात्र रिकॉर्ड में 8 से 11 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई है।
एक्सचेंज कार्यक्रमों के तहत 2022 में देश में 2,76,723 छात्र आए जबकि 2021 में 240,479 छात्र आए थे। इस प्रकार इसमें 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
ग्रेड केजी से 12वीं तक के किसी भी स्कूल में नामांकित अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की संख्या 700 से अधिक नहीं रही।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पिछले साल प्री और पोस्ट कंप्लीशन ऑप्शनल प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए आने वाले छात्रों की संख्या 1,17,301 रही जबकि 2021 में यह संख्या 1,15,651 थी। इस प्रकार इसमें 1.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





