विश्व

आलू जैसा दिखता है मंगल ग्रह का चंद्रमा, नासा ने शेयर की तस्वीर

Rounak Dey
14 July 2021 9:48 AM GMT
आलू जैसा दिखता है मंगल ग्रह  का चंद्रमा, नासा ने शेयर की तस्वीर
x
यह मंगल ग्रह के करीब है, यह 50 मिलियन वर्ष में मंगल ग्रह से टकराएगा।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है, यह तस्वीर मंगल ग्रह की है जोकि आलू की तरह दिख रही है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम के आधिकारिक पेज पर नासा की ओर से पोस्ट की गई इस तस्वीर को तकरीबन 14.6 लाख लोग लाइक कर चुके हैं जबकि हजारों लोगों ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।




नासा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, यह तस्वीर फोबोस की है जोकि मंगल ग्रह पर दो काफी सख्त चंद्रमाओं में सबसे बड़ा है। इसे हमारे कैमरे यान के कैमरे ने कैद किया है। इस तस्वीर को धरती से 6800 किलोमीटर दूर क्लिक किया गया है। तस्वीर में पॉकमार्क देखे जा सकते हैं जोकि खगोलीय पिंड को दिखाते हैं, इसमे स्टिकनी क्रेटर नाम का एक बड़ा और प्रभावी बेसिन है। आप इसे आलू कहेंगे या चांद।
हर सदी 6 फीट बढ़ रहा मंगल की ओर


सोशल मीडिया पर नासा ने जो तस्वीर शेयर की है उसपर लिखा कि आलू की तरह दिखने वाला यह लाल ग्रह मंगल ग्रह का चांद है। हर सदी में फोबोस मंगल ग्रह की ओर से 6 फीट बढ़ रहा है, जिससे इसके टकराने की संभावना है। यानि अगले 50 मिलियन वर्ष में यह ग्रह में दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। संभावना है कि इसका सिर्फ छल्लानुमा मलबा ही शेष बचे।
1877 में फोबोस की खोज
बता दें कि फोबोस का खुद का कोई वायुमंडल नहीं होता है, यह मंगल ग्रह का एक दिन में तीन बार चक्कर लगाता है। नासा की ओर से कहा गया है कि फोबोस की खोज 1877 में कई गई थी, जिसे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री असाफ हॉल ने खोजा था। इसके पीछे एक लोकप्रिय थ्योरी है कि इसे एस्टेराइड को पकड़ सकता है। ग्रीक पौराणिक कथाओं के अनुसार फोबोस और डीमोस एरीस (मंगल ग्रह) के दो जुड़वा बच्चे हैं। वैज्ञानिको का कहना है कि यह मंगल ग्रह के करीब है, यह 50 मिलियन वर्ष में मंगल ग्रह से टकराएगा।

Next Story