![Moon Gold Rush! कोल्ड वॉर के बाद दुनियाभर के देशों में शुरू हुई स्पेस रेस, पढ़ें पूरा मामला Moon Gold Rush! कोल्ड वॉर के बाद दुनियाभर के देशों में शुरू हुई स्पेस रेस, पढ़ें पूरा मामला](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/05/31/1080365-gr.webp)
अमेरिका और चीन इन दिनों अंतरिक्ष की दुनिया में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ही चीन ने अपने स्वदेशी स्पेस स्टेशन के लिए पहला मॉड्यूल रवाना किया था। माना जा रहा है कि चीन इस स्टेशन के जरिए अंतरिक्ष में अमेरिकी बादशाहत को चुनौती देना चाहता है। इतना ही नहीं, यह दोनों देश अब चंद्रमा को लेकर भी एक दूसरे से कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। चीन ने बीते एक दशक में चंद्रमा पर चार बार से अधिक सफलतापूर्वर लैंडिंग कर अपना परचम फहराया है। वहीं, अमेरिका इकलौता ऐसा देश है, जिसने चांद पर इंसान को उतारा है। 14 दिसंबर, 1972 को नासा के अंतरिक्ष यात्री यूजीन सर्नन ने अपोलो 17 के लूनर मॉड्यूल चैलेंजर में बैठकर चंद्रमा की सतह से धरती के लिए उड़ान भरी थी। तब से लेकर अबतक किसी भी देश ने चंद्रमा पर इंसान को नहीं भेजा है। अब चीन इस तैयारी में जुटा है कि वह अपने स्पेस स्टेशन के ऐक्टिव होते ही चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को भेजने का मिशन शुरू करेगा। ऐसा नहीं है कि केवल चीन ही चांद पर इंसानों को भेजना चाहता है, बल्कि इस दौड़ में अमेरिका, रूस, भारत कनाडा और दक्षिण कोरिया भी जी-जान से जुटे हुए हैं।